fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

आज का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आज 29 जुलाई शुक्रवार का दिन है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से कि क्या कहते हैं आपके सितारे।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,)

आज भागदौड़ अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने में लगे रहेंगे। काम को सावधानीपूर्वक करें तो बेहतर रहेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। आपको अपने बड़ाई के लिए व्यर्थ के कार्यों को करने से बचना होगा। वरना नुकसान हो सकता है।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)
मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। संतान के भविष्य के लिए धन संचय की इच्छा पूरी होगी। किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने जरूरी सामानों के प्रति सावधान रहना होगा,नहीं तो उनके खोने का भय बना हुआ है।

 

मिथुन (,की,कु,,,के,को,)
आज भागदौड़ अधिक होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। किसी कार्य को करने में असुविधा होगी,लेकिन फिर भी सूझबूझ के साथ समस्या से पार पाते हुए काम को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे न छोड़ें।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) 

आज का दिन अनुकूल रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ जाएगा। बहुत से रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। इस पर ध्यान न देने पर समस्या हो सकती है। रात्रि का समय परिवार के सदस्यों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
आज का दिन कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में असुविधा होगी। कार्यक्षेत्र में व्यवसाय कर रहे लोगों के अधिकारिक क्षेत्रों में कुछ परिवर्तन करेंगे,तो वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। उन्नति के बहुत मार्ग खुलेंगे। जीवनसाथी से चल रही समास्या समाप्त होगी।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)
आज का दिन प्रसन्नता वाला रहेगा। विद्यार्थियों को किसी के सहयोग से पढ़ाई में आ रही समस्या का समाधान करना होगा। गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। यदि आप किसी व्यक्ति से बहसबाजी में पड़े,तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों को अपने शत्रुओ से प्रशंसा सुनकर हैरानी होगी।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

किसी निकट मित्र की सलाह और सहयोग से बिगड़ते काम को ठीक कर पाएंगे। राजनितिक से जुड़े लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे। इससे चिंता दूर होगी।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)
कामकाज में सुधार के लिए किसी मित्र की सलाह जरूरी है। सांसारिक सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को काफी दिनों से चले आ रहे शारीरिक कष्ट में सुधार होगा। लेन देन से संबंधित बहुत बड़ी समस्या सुलझेगी।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)
अपने बलबूते अपनी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। इसमें सफल भी होंगे। विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। किसी मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात होगी। राजनीति में शामिल लोगों को परेशानी हो सकती है।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

कारोबार की चिंता सता सकती है। संतान की शिक्षा से संबंधित समस्याओं के लिए जीवनसाथी से बात करनी होगी। व्यवसाय में रुकी योजनाओं को भी शुरू करना होगा। यदि आपने अपने मित्र की किसी निवेश संबंधी योजनाओं में धन लगाया,तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
आज का दिन धन,यश और कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। इसके लिए शत्रुओं की चिंता को छोड़ना होगा और काम पर ध्यान लगाना होगा। जांच-परखकर ही संपत्ति की खरीद करें। विरोधी आपकी बातों से परेशान रहेंगे और आपके किसी बनते काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

 

मीन (दा,दु,,,दे,दो,चा,चि)
आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। माता पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। किसी प्रियजन की सेहत की चिंता हो सकती है। आपको यदि पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी,तो उसमें सुधार हो सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!