fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

आंदोलनकारियों से निपटने को तैयार रेलवे, छान मारा जंक्शन का चप्पा-चप्पा

चंदौली। कृषि विधेयक के खिलाफ लगातार आंदोलनरत किसान संगठनों के 18 फरवरी को भारत बंद और रेल चक्का जाम को लेकर रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जलिा प्रशासन ने भी पुलिस को मुस्तैद रहने को कहा है। बुधवार को राजकीय रेल पुलिस ने डीडीयू जंक्शन और सर्कुलेटिंग एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया। डाग स्क्वायड के साथ संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की जांच की। हालांकि इस दौरान कुछ नहीं मिला।

किसान नेताओं ने आंदोलन के समर्थन में 18 फरवरी को भारत बंद और रेल चक्काजाम का एलान किया है। जिले में एक बार सपाई रेल चक्का जाम कर चुके हैं। ऐसे में जिला प्रशासन और रेल महकमा किसी तरह के कोताही के मूड में नहीं है। बुधवार को जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने जंक्शन पर चेकिंग अभियान चला। इस दौरान प्लेटफार्म की जांच की गई। वहीं ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की भी तलाशी ली गई। यात्रियों के बैग आदि की जवानों ने पड़ताल की। इसके अलावा स्टेशन परिसर में खड़े वाहनों की भी जांच-पड़ताल की। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि भारत बंद के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाई गई है। संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु पर नजर रखी जा रही। उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!