fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

जानिए आज का राशिफल, क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन

आज 30 जुलाई शनिवार का दिन है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से कि क्या कहते हैं आपके सितारे।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,)

काफी दिनों से चली आ रही गंभीर समस्याओं का समाधान होगा। नौकरी-पेशा के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपने विचारों को सकारात्मक तरीके से दूसरों के सामने पेश करने में सफल रहेंगे।

 

 वृष (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)

आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। पारिवारिक सुख शांति रहेगी। नए व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। यह आने वाले समय में फायदेमंद रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

 

 मिथुन (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह)

आर्थिक लाभ हो सकता है। दिलचस्प विचार और योजनाएं बन सकती हैं। अविवाहित लोगों की शादी के योग बन रहे हैं। अपनी बुद्धि से अपना काम पूरा कर सकते हैं।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) 

व्यापारिक व आर्थिक प्रयासों से लाभ मिलता है। पहले किए गए निवेश से भी लाभ मिल सकता है। अपनी मनपसंद जगह जा सकते हैं। व्यापार में प्रगति होगी और आपको कोई नया सौदा भी मिल सकता है।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) 

आज परिवारवालों के साथ समय व्यतीत होगा। घर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। दफ्तर में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। अधिकारियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। शाम को इवनिंग वॉक व व्यायाम से खुद को स्वस्थ और ताजगी से भरपूर महसूस करेंगे।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो)

दफ्तर या व्यवसाय में नई पहल का समय आ गया है। काम में नए प्रयोग करने में सफल हो सकते हैं। आपके लिए दिन ठीक है। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज के दिन काम की अधिकता की वजह से व्यस्तता रहेगी। कार्यस्थल पर चीजें अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगी, लेकिन आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी का भी निर्वहन करना पड़ सकता है। व्यापारियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

आज का दिन बेहतर रहेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। पैसा कमाने का कोई शार्टकट तरीका अपनाएंगे। अपने जीवन साथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई अच्छा तोहफा देंगे। परिवार में सबके साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे)

आज का दिन खास है। आने वाले दिनों में बड़ा फायदा हो सकता है। किसी भी मुश्किल मामले को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में परिचितों का सहयोग मिलेगा।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज का दिन ठीक है। हालांकि जो भी कहें, बहुत सोच-समझकर कहें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चे वही रहेंगे। आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

माता-पिता की सलाह लेंगे। यह आपके लिए फायदेमंद होगी। सामाजिक कार्य करने के लिए आज आपके मन में कई नए विचार आएंगे। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से प्रसन्न होंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपको काम के लिए कुछ सलाह मिलेगी, जो आपके लिए कारगर साबित होगी।

 

मीन (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि)

आज ताकत और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। जमीन-जायदाद के कार्यों से धन मिलने के योग बन रहे हैं। नए कार्य का प्रस्ताव सामने आ सकता है। दैनिक कार्य अधिक होंगे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!