fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

बड़े कूच की तैयारी में पूर्व विधायक, प्रशासन की फूल रही सांस

चंदौली। किसानों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर चुकी है। 12 अक्तूबर को किसान पदयात्रा के जरिए सरकार की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलने की योजना बनाई गई है। सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सैयदराजा विधान सभा में आंदोलन को धार देंगे। पूर्व विधायक को जिस तरह से व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में किसानों के उमड़ने की संभावनों से इंकार नहीं किया जा सकता है। पूर्व विधायक पहले भी किसानों के समर्थन और हित में सत्ता और जिला प्रशासन से टकराते रहे हैं। चाहे नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने का मामला हो या पंप कैनालों को दुरुस्त करने का। लेकिन 12 अक्तूबर का किसान आंदोलन अलग ही रंग लेने जा रहा है, जो सैयदराजा विधानसभा की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा।

शहीद स्मारक से निकलेगी पदयात्रा
राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू के अनुसार सोमवार को सुबह 10 बजे शहीद स्मारक स्थल सैयदराजा से जिला मुख्यालय तक तकरीबन 10 किमी पदयात्रा निकाली जाएगा। किसानों की पीड़ा अब देखी नहीं जा रही। किसान हितैषी बनने वाली सरकार का किसानों को गजब का ठग रही है। हक और अधिकार छीन रही है। अन्नदाताओं को कंगाल बनाने पर तुल गई है। लेकिन सपाजवादी पार्टी यूपी में सरकार को मनमानी नहीं करने देगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में जान लड़ा देंगे। देख लिया जाएगा कि पुलिस और डंडे के दम पर सपाइयों की आवाज को सरकार कब तक दबाती है। कहा आंदोलन को किसानों का काफी समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग जुड़ने को आतुर दिख रहे हैं।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!