fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

पूर्व विधायक ने कुछ इस अंदाज में मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

चंदौली। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सपाइयों ने सादगीपूर्वक मनाया और अपने कद्दावर नेता के दीर्घायु की कामना की। लेकिन पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने अपने अजीज नेता का जन्मदिन अलग ही अंदाज में मनाया। धानापुर में मुलायम सिंह हा 82वां जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। केक काटने के साथ ही पूर्व विधायक ने निराश्रित और दिव्यांगों में कंबल का वितरण किया।
पूर्व विधायक ने मौजूद लोगों को सपा द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में बताया। यह भी कहा कि सभी लोग धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना करें। ठंड के मौसम में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!