fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : जिला अस्पताल के बाहर पड़ी दो असहाय महिलाओं को अपना घर आश्रम में मिला आश्रय

चंदौली। वाराणसी स्थित अपना घर आश्रम असहाय, निराश्रित व बेसहारा लोगों को आश्रय दे रहा है। आश्रम की रेस्क्यू टीम ने चंदौली जिला अस्पताल परिसर के समीप असहाय हाल में पड़ी दो महिलाओं को रेस्क्यू किया। उन्हें आश्रम पहुंचाया गया। आश्रम में महिलाओं की उचित देखभाल की जाएगी।

 

आश्रम प्रबंधन को लोगों के जरिये सूचना मिली थी कि दो महिलाएं बेसहारा हाल में आश्रम के पास पड़ी हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को रेस्क्यू किया। इसमें एक महिला पूरी तरह से दिव्यांग है। वह अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ है। यदि किसी को इनके बारे में किसी तरह की सूचना हो तो तत्काल अपनों से मिलन प्रकल्प के प्रभारी से संपर्क करें। ताकि महिलाएं अपने घर तक पहुंच सकें। लावारिस, अनाथ, असहायों की सेवा के लिए अपना घर आश्रम वाराणसी के नंबर 7521060001 पर संपर्क किया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!