fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर द्रोपदी मुर्मु को चंदौली से भी मिली बधाई, जगह-जगह जश्न, फूटे पटाखे, बांटी मिठाई

चंदौली। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं द्रोपदी मुर्म की जीत पर चंदौली में भी जश्न बनाया गया। विशेषकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। मिठाइयां भी बांटी गईं। इस तरह राष्ट्रपति को चंदौली से भी जीत की बधाई मिली।

चकिया में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी
द्रोपदी मुर्मू की जीत पर चकिया में गुरुवार की रात भाजयुमो मंडल मंत्री दीपक चौहान के नेतृत्व में सहदुल्लापुर त्रिमुहानी पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के जिला महामंत्री शुभम मोदनवाल ने 15 वीं राष्ट्रपति आदिवासी महिला के बनने पर सभी देशवासियों को बधाई दी। कहा हमारी पार्टी जो कहती है वही करती है। शोषित वंचित सभी के बारे में भारतीय जनता पार्टी ही सोचती है। दीपक चौहान ने कहा एक आदिवासी महिला को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति बना कर महिला सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान की है।  इस दौरान उमेश चौहान, सोनू चौहान, लालू चौहान, अंकित जायसवाल, अभिषेक यादव, सागर चौहान, हिमांशु विश्वकर्मा, बिनोद चौहान, चंदन मौर्य, प्रमोद चौहान, सूरज खरवार, शुभम चौहान, कल्लू चौहान, तिलकू चौहान, अनिल यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पीडीडीयू नगर में महिला मोर्चा ने निकाला विजय जुलूस
द्रोपदी मुर्म के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर पीडीडीयू नगर में बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्यों ने विजय जुलूस निकाला और एक दुसरे का मुंह मीठा कराया। कहा यह देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। पहली दफा कोई आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति चुनी गई है। यह बीजेपी के कार्यकाल में ही संभव है। इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीता निराला, मंडल महामंत्री मालती गुप्ता, गीता रानी आदि उपस्थित रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!