fbpx
वाराणसी

डॉ. जगदीश पिल्लई ने रचा इतिहास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम, जानिए क्यों?

वाराणसी : काशी के डॉ. जगदीश पिल्लई ने इतिहास रचा है। उन्होंने 138 घंटे 41 मिनट और 2 सेकेंड के रामचरितमानस गीत को अपनी आवाज दी है। लेखक और रिसर्चर डॉ. जगदीश पिल्लई ने यह गाना तैयार किया है। यह ऑडियो पाठ दुनिया का सबसे बड़ा गाना बन गया है। इस वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इससे पहले ये रिकॉर्ड 115 घंटे 45 मिनट का इंग्लैंड की म्यूजिक बैंड के नाम था। गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस का ऑडियो पाठ आयुष मंत्री दयाशंकर ‘दयालु’ ने सुंदरपुर के डॉ. पिल्लई के घर पर ही लॉन्च किया।

डॉ. जगदीश पिल्लई ने रचा इतिहास

जगदीश पिल्लई ने रामचरितमानस को 138 घंटे 41 मिनट और 2 सेकंड में गाकर दुनिया के सबसे लंबे गाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसे पूरा करने में चार साल लगे है। दुनिया भर के 100 से ज्यादा ऑडियो चैनल में प्रसारित करके 5 साल बाद जगदीश का नाम पांचवीं बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के नाम था, अब भारत के नाम हो गया है।

138 घंटे लगातार सुन सकते हैं

रामचरितमानस को 138 घंटे लगातार सुन सकते हैं। इस गाने को दुनिया भर के आधिकारिक म्यूजिक चैनल्स में प्रसारित किया गया है। इसमें ऐप्पल म्यूजिक, स्पॉटिफाई, अमेजन, म्यूजिक समेत कई अन्य शामिल है।

Back to top button
error: Content is protected !!