
चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र के दुलहीपुर में सड़क किनारे लगी ईरान के राष्ट्रपति की तस्वीर और मोहर्रम की बधाई वाली विवादित होर्डिंग अब हटाई जा चुकी है। यह होर्डिंग क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई थी। रात में ही पुलिस ने होर्डिंग उतरवा दी।
जैसे ही यह मामला सामने आया और पूर्वांचल टाइम्स में इसकी खबर प्रकाशित हुई, प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए फौरी कार्रवाई की। एसपी आदित्य लांघे के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत होर्डिंग लगाने वालों की पहचान शुरू की और विवादित होर्डिंग हटा दी गई।
इंस्पेक्टर गगन राज सिंह ने बताया कि होर्डिंग लगाने वालों ने तर्क दिया कि “यह हमारे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला है। ईरानी राष्ट्रपति को हम एक धार्मिक मार्गदर्शक और सम्मानित व्यक्ति के रूप में मानते हैं, इसलिए मोहर्रम के अवसर पर उनकी तस्वीर लगाकर श्रद्धा जताई गई थी।हालांकि प्रशासन का मानना है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय नेता की तस्वीर का सार्वजनिक रूप से धार्मिक संदर्भ में प्रयोग करना क्षेत्र में भ्रम या विवाद की स्थिति पैदा कर सकता है, इसलिए एहतियातन कार्रवाई करते हुए होर्डिंग को हटाया गया। साफ किया ल कि भविष्य में इस प्रकार की किसी भी सामग्री को लगाने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य होगा।