
चंदौली। केंद्र सरकार के कृषि विधेयक के खिलाफ आंदोलनरत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुगलसराय क्षेत्र में प्रदर्शन किया और कृषि कानून वापस लेने की मांग की। पूर्व उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी संतोष कुमार तिवारी ने कहा की तीनों कृषि कानून काला कानून हैं और देश के लिए घातक हैं। सभासद बृजेश गुप्ता ने कहा की सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। सरकार देश के अन्नदाताआंे पर अत्याचार कर रही है। ये बर्दाश्त नहीं होगा। किसान मात्र अन्नदाता ही नहीं प्राणदाता है। नन्दगोपाल सिंह ने कहा की देश की आर्थिक ताकत को कमजोर कर रही है सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बेचना चाहती है। मोहम्मद आफताब ने कहा की किसानों को अनाज का समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। भाजपा देश को खोखला करना चाह रही है। इस दौरान नवीन पांडेय, मोहम्मद आसिफ, दशरथ चैहान, अजीत गिरी, प्रभुनारायण तिवारी, अनवर सादात, नेयाज अंसारी आदि रहे।