fbpx
राजनीतिराज्य/जिलावाराणसी

डीएम आवास घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक

वाराणसी। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के काशी आगमन के दौरान उन्हें काला झंडा दिखाने और चूड़ी भेंट करने पर गिरफ्तार किए गए नौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिहाई में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर की फिजा गरमा दी। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता छावनी स्थित रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से मुलाकात करने उनके आवास पर जाने लगे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। फिर क्या था, कांग्रेसी भड़क गए। नाराज कार्यकर्ता डीएम को भाजपा का स्टांप बताते हुए धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कांग्रेसियों के धरना प्रदर्शन से दिन भर शहर से लकर कचहरी तक माहौल गर्म रहा ।
डीएम ने नहीं दिया मिलने का समय
इस बीच जिला प्रशासन की ओर से एडीएम ने कांग्रेसियों से ज्ञापन लिया और डीएम से मुलाकात का आश्वाशन दिया। हालांकि, काफी देर बीत जाने के बाद भी डीएम ने मिलने का समय नहीं दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता दोबारा भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूले रहे।
गश खाकर बेहाश हुई महिला कार्यकर्ता
धरने पर बैठी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता रोशनी जायसवाल कड़ी धूप के चलते गश खाकर बेहोश हो गईं। आनन फानन कांग्रेसियों ने पानी की छीटें मारकर उनको सामान्य किया। इसके बाद तो महिला नेता जिलाधिकारी समेत संपूर्ण जिला प्रशासन पर जमकर बरसीं।

यह है मामला
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गिरफ्तार कार्यकर्ताओं के मामले में दो दिन पूर्व सीजेएम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद न्यायिक अधिकारी ने जमानतदारों का सत्यापन करने के बाद रिहाई के लिए कहा था। अब जमानतदारों का सत्यापन होने के बाद भी वह कार्यकर्ताओं की रिहाई का आदेश नहीं दे रहीं हैं। इस मामले को लेकर गुरुवार को जब कचहरी के वकीलों ने विरोध किया तो वह दफ्तर से बाहर चली गयीं। उसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चैबे ने कमिश्नर दीपक अग्रवाल से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की थी।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!