fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

सपाइयों ने प्रशासन को फिर छकाया, पुलिस से अकेले भिड़ गए मनोज

चंदौली। किसान आंदोलन के समर्थन में कमर कस चुके सपाइयों ने सोमवार को भी प्रशासन और पुलिस को खूब छकाया। पूर्व सांसद रामकिशुन सहित कई वरिष्ठ नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया था। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका सहित कई नेता पुलिस की घेराबंदी तोड़ निकल गए। मुख्यालय पहुंचकर गिरफ्तारी दी और सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली।


जिला मुख्यालय पर एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान सपाइयों ने पुलिस को खूब छकाया। कुछ कार्यकर्ताओं ने हाईवे को भी जाम करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते अपने प्रयास में असफल रहे।

यह भी पढ़ेंः पूर्व विधायक ने बांट दिया चुनावी कंबल, जनता बोली चढ़ते चुनाव फिर आई गइला नेता जी

किसान आंदोलन के मद्देनजर पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी। जिला मुख्यालय सहित प्रमुख बाजारों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। सपा नेताओं से घरों पर भी पुलिस का पहरा था। सपा के प्रवक्ता मनोज काका पुलिस को चकमा देकर हाथ में फावड़ा और पत्रक के साथ जलिा मुख्यालय पहुंच गए और अकेले ही पुलिस से भिड़ गए। काफी मशक्कत के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। सपाइयों का संघर्ष किसान आंदोलन को नई धार दे रहा है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!