fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, मां और पिता ने भी दिया था साथ, तीन गिरफ्तार

चंदौली। चकिया कोतवाली अंतर्गत पीतपुर निवासी 22 वर्षीय सुनील उर्फ शेरू का शव विगत दिनों सैदूपुर स्थित एक कुएं में मिला था। परिजनों की तहरीर और पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई कि सुनील की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रची थी, जिसमें उसके माता-पिता ने भी सहयोग किया था। पुलिस ने गुरुवार को मृतक की पत्नी पूजा, ससुर रामकेवल और सास मनोजा देवी को गिरफ्तार कर लिया। महिला का प्रेमी पहले ही कोर्ट में आत्म समर्पण कर चुका है। पुलिस ने मुरारपुर तिराहे से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच अभी जारी है। एसपी स्तर से क्षेत्राधिकारी को जांच-पड़ताल की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस के अनुसार मृतक सुनील की पत्नी का दूसरे युवक से संबंध था। सुनील को भी इस बात की जानकारी थी। इस बात को लेकर पति और पत्नी में विवाद भी होता रहता था। अंत में पूजा ने प्रेमी के साथ मिलकर सुनील को रास्ते से हटा दिया। इसमें माता पिता ने भी उसका साथ दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!