
चंदौली। पीडीडीयू नगर में रहने वाले ऐसे वनवासी जिनके मकान नंबर नहीं होने के कारण वह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अब तक नहीं उठा पा रहे थे और झोपड़ी में रहने को मजबूर थे। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर अब ऐसे वनवासियों को भी पीएम आवास का लाभ मिलेगा।
वनवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर,एसडीएम/ईओ नगर पालिका राजीव मोहन सक्सेना की ओर से नगर पालिका अधिकारियों के साथ मिशन शक्ति के तहत ऐसे 8 परिवारों को नगर पालिका द्वारा मकान नंबर आवंटित किए गए है। इससे अब परिवार के लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले सकेंगे और वनवासी बस्ती का विकास भी हो सकेगा।

