ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : वाहन और बुलेट में टक्कर, युवक की मौत, दो घायल, मचा कोहराम

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली के नरैना गांव के समीप रविवार को बुलेट और वाहन में टक्कर हो गई। इसमें बुलेट सवार की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

हृदयपुर गांव निवासी रविकांत कुमार (31 वर्ष), चंद्रदेव (30 वर्ष) और अभिषेक (24 वर्ष) बुलेट से हृदयपुर लौट रहे थे। जैसे ही नरैना गांव के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन से बुलेट की टक्कर हो गई। इसमें बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

ग्रामीणों ने तीनों घायलों को सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रविकांत को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Back to top button
error: Content is protected !!