ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: बलुआ, नौगढ़, चकरघट्टा के थाना प्रभारी बदले, चंदौली में 10 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों का तबादला

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बलुआ, नौगढ़ और चकरघट्टा एसओ समेत 10 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्हें तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बलुआ बनाया गया है। समायोजन के तहत यह स्थानांतरण किया गया है। इसी प्रकार प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ रहे प्रमोद कुमार यादव के यूपीपीसीएल में स्थानांतरणाधीन होने पर पुलिस लाइन बुलाया गया है।

 

बलुआ एसओ रहे उपनिरीक्षक अरूण प्रताप सिंह को शहाबगंज एसओ बनाया गया है। शहाबगंज एसओ रहे कृपेंद्र प्रताप सिंह के एटीएस में प्रशिक्षण में चयनित होने पर पुलिस लाइन बुला लिया गया है। वहीं चकरघट्टा एसओ रहे उपनिरीक्षक संतोष कुमार को नौगढ़ एसओ बनाया गया है। वहीं पुलिस स्मार्ट कंट्रोल रूम से महेश कुमार सिंह चकरघट्टा एसओ बनाया गया है।

 

निरीक्षक घनश्याम शुक्ल को प्रभारी चुनाव सेल के साथ प्रभारी जनपद नियंत्रण कक्ष के साथ स्मार्ट कंट्रोल रूम का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार एसआई अरविंद कुमार यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मंझगांवा बनाया गया है। थाना नौगढ़ में तैनात एसआई सुभाष कुमार गौतम को चौकी प्रभारी इलिया कस्बा और धानापुर थाना में तैनात एसआई देवेंद्र कुमार राय को चौकी प्रभारी भदाहूं बनाया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!