fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : जनजाति मोर्चा दो अप्रैल को मनाएगा सम्मान दिवस, जुटेंगे राजनीतिक दिग्गज

चंदौली। आदिवासी गोंड जनजाति समाज की ओर से दो अप्रैल को जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज किया जाएगा। इसमें भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या समेत तमाम राजनीतिक दिग्गजों के जुटने की संभावना है। संगठन कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है।

 

कार्यक्रम आयोजक भाजपा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. शंभूनाथ गोंड ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, डिप्टी सीएम के साथ ही भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्री विशेश्वर टुडू, राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह, समाज कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार असीम अरुण, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष डा. संजय गोंड, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, कैलाश आचार्य, भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में अन्य प्रदेशों के आदिवासी जनजाति समाज के भी जनप्रतिनिधि भी शामिल हो सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!