ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : ड्यूटी के दौरान फौजी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, गांव में मातम

चंदौली। बलुआ थाना के सरफुद्दीनपुर टांडाकला निवासी फौजी मनीष कुमार सिंह (40 वर्ष) की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मनीष की तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

गांव निवासी शमशेर सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह की राजस्थान के अलवर में पोस्टिंग ती। वह 30 मार्च 2004 को भारतीय सेना के जाट रेजिमेंट में क्लर्क के पद पर चयनित हुए थे। इस दौरान वे  भारत के कई स्थानों पर ड्यूटी दे चुके हैं। वर्तमान में इनकी पोस्टिंग राजस्थान के अलवर में थी। उनके पिता शमशेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को पेट में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए नई दिल्ली स्थित आर एंड आर आर्मी अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रात आठ बजे इनकी मौत हो गयी। एक दिन की बीमारी में ही भारतीय सेना के जवान की मौत से गांव में मातम छा गया। माता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। पत्नी ममता सिंह अपने बच्चे साजन सिंह (17वर्ष) व अनन्या सिंह (12 वर्ष) के साथ सोनबरसा (सर्फुद्दीनपुर) गांव में ही रहती है। रविवार को शव गांव आएगा। मनीष के छोटे भाई सतीश कुमार सिंह जौनपुर में जेल पुलिस में तैनात हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!