fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : छोटे किसानों के लिए आई राहतभरी खबर, नहीं लगाना होगा नंबर, क्रय केंद्रों पर ऐसे बेच सकेंगे धान

चंदौली। छोटे किसानों को धान क्रय केंद्र पर अपनी उपज बेचने के लिए अब नंबर नहीं लगाना होगा। 60 कुंतल अथवा इससे कम अनाज सत्यापन वाले किसान मानक के अनुरूप अनाज लेकर सीधे क्रय केंद्र पहुंचे। अतिरिक्त कांटे पर धान की तौल कराई जाएगी। इसको लेकर जिलाधिकारी ईशा दुहन (Isha Duhan) ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

जिले में धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छोटे किसानों को शासन-प्रशासन की ओर से राहत दी जा रही है। 60 कुंतल अथवा इससे कम अनाज सत्यापन वाले किसान मानक के अनुरूप अनाज लेकर सीधे क्रय केंद्र पर जाएं। धान को सूखाकर व साफ करके ले जाएं। उनके अनाज की तौल दूसरे कांटे पर की जाएगी। दरअसल, क्रय केंद्रों पर बड़े किसानों के अनाज की तौल होने लगती है तो काफी देर लगता है। ऐसे में छोटे किसानों को इंतजार करना पड़ता है। क्रय केंद्र पर अनाज रखकर निगरानी करनी पड़ती है। इस दौरान यदि मौसम बिगड़ जाए, तो भींगकर बर्बाद होने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में जिलाधिकारी ने छोटे किसानों की सीधे खरीद के लिए निर्देश दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!