fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : Chandauli News : बैंक मित्र से दिनदहाड़े 50 हजार की छिनैती, घटना को अंजाम देकर भागे बदमाश

चंदौली। धानापुर थाना के सकरारी चौराहे के समीप हौसलाबुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक मित्र से 53 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान धक्का लगने से बैंक मित्र गिर पड़े और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। भुक्तभोगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।

loot

धानापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव निवासी बैंक मित्र भुवनेश्वर कुशवाहा शनिवार की दोपहर धानापुर यूबीआई से एक लाख रुपये निकालकर जा रहे थे। उन्होंने रुपये झोले में रखा था। जैसे ही सकरारी गांव के समीप पहुंचे, तभी स्कूटी से आए बदमाशों ने धक्का मारकर उन्हें गिरा दिया। इससे भुक्तभोगी जमीन पर गिर पड़े। इससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। मौका मिलते ही बदमाश रुपयों के भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार भुक्तभोगी ने घटना के आधे घंटे बाद सूचित किया। घायल को धानापुर सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। एसपी अंकुर अग्रवाल के अनुसार बदमाशों ने धक्का देकर बैंक मित्र को गिरा दिया। इसके बाद पैसे लेकर फरार हो गए। गन फायर की सूचना नहीं है। घटना की छानबीन की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!