
चंदौली। पुलिस ने 14 साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को सोमवार को बाबतपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया। घटना के बाद से वह लगातार गायब था। पुलिस ने उसके खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस उससे पूछताछ के साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी रही।
अलीनगर थाना क्षेत्र के घूसखास गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र रमेश राम दुष्कर्म के मामले में वांछित था। वह पिछले 14 वर्षों से पुलिस की पकड़ से दूर था। सर्विलांस की मदद से पुलिस को उसकी लोकेशन पता चली। पुलिस ने सोमवार को उसे बाबतपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में निरीक्षक घनश्याम शुक्ल, एसआई अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विकास सिंह, कांस्टेबल संदीप (सर्विलांस सेल) और रि.का. सर्वजीत सिंह गौतम शामिल रहे।

