fbpx
rail newsचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: रेल मंत्री ने बजट में रेल संबंधी प्राविधानों की दी जानकारी, वंदे भारत मानक के अनुसार तैयार होंगे 41 हजार रेल कोच, नए शहरों में मेट्रो

चंदौली। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट में रेल संबंधी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर से महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल वीडियो लिंक के माध्यम से जुड़े जबकि पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार के साथ वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) वारिज नयन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर सुनील कुमार यादव सहित विभिन्न अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेल मंत्री ने बताया कि इस बजट में वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश में रेल विकास हेतु 19575 करोड रुपए, बिहार में 10032 करोड रुपए तथा झारखंड में 7234 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं।

रेल बजट हाईलाइट्स-
1. तीन बडे़ रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे। इन नए रेल कॉरिडोर से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
2. मालभाड़ा कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। मालभाड़ा दर में कमी आएगी तथा रेल गति बढ़ेगी।
3. पीएम गतिशक्ति योजनाओं को बढ़ावा।
4. यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार का लक्ष्य।
5. 41 हजार रेल कोचों को वंदे भारत मानक के अनुसार तैयार किये जायेंगे।
6. यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा।
7. रेलवे-समुद्र मार्ग को जोड़ने पर जोर दिया जायेगा।
8. मेट्रो रेल का विस्तार कुछ नये शहरों तक किया जायेगा।
9. इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 11 प्रतिशत अधिक खर्च किया जायेगा।

Back to top button