fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : कांग्रेसजनों का ब्लॉक संवाद कार्यक्रम, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

चंदौली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चंदौली जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में चकिया नगर के गांधी पार्क में गुरुवार को ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र पासवान की मौजूदगी में संगठन के विस्तार व मजबूती को रणनीति बनी। प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने की सलाह दी।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करें। अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें। न्याय पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पार्टी के पदाधिकारी से राय मांगी। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजय त्रिपाठी, जिला सचिव विनोद सिंह गणित, जगदीश नारायण तिवारी, प्रदीप मिश्रा, डॉ राम आधार जोसेफ, श्रीकांत पाठक,  नरेंद्र सिंह, गंगाराम, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि रहे। वहीं शहाबगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से सेमरा पानी टंकी के समीप कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा प्रसाद, अनिल पांडेय, राममूरत गुप्ता, प्रेमचन्द गुप्ता, मो आजम कमलेश कुमार संत आदि रहे।

Back to top button