ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: बबुरी पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बबुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को थाना बबुरी पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त संजय कुमार पुत्र स्व. सुमेर प्रसाद निवासी ग्राम खरगीपुर थाना अलीनगर, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त को ग्राम खुरूहुजा स्थित पक्का नारा ओपन जिम के पास सुबह 9:55 बजे दबोचा गया। उसके खिलाफ 21/25 धारा 105 बीएनएस थाना बबुरी में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

  • सूर्य प्रकाश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना बबुरी
  • निरीक्षक विभूतिनारायण राय
  • उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव
  • कांस्टेबल अशोक यादव
  • कांस्टेबल विशाल गिरी

Back to top button