fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पुलिस ऑफिस और थाने होंगे पेपरलेस, पुलिसकर्मियों को दिया गया ई-ऑफिस का प्रशिक्षण

चंदौली। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों को पेपरलेस, उत्तरदायी, प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई है। इस प्रणाली के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को कागज रहित कामकाज के लिए प्रशिक्षित किया गया। पुलिस आफिस और थाने भी पेपरलेस होंगे।

 

एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के सभी थानों और कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। तकनीकी सेवा मुख्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा ई-ऑफिस के संचालन और पर्यवेक्षण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

ई-ऑफिस प्रणाली की मुख्य विशेषताएं:

  • अधिकारी और कर्मचारी अब कंप्यूटर पर ही फाइलों का निपटारा कर सकेंगे।
  • इसमें ई-फाइल प्रबंधन प्रणाली (ईएफएमएस) और ज्ञान प्रबंधन प्रणाली (केएमएस) जैसे उपयोगी फीचर शामिल हैं।
  • यह प्रणाली निर्णय प्रक्रिया को तेज और सूचित बनाती है।
  • सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलता है।
  • समय, ऊर्जा और कागज की खपत में कमी आती है।

 

ई-ऑफिस को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा बताते हुए अधिकारियों ने इसे सरकारी कामकाज की गति, नैतिकता और कार्य संस्कृति में सुधार लाने वाला एक अहम कदम बताया। यह प्रणाली शासन के कार्य में गतिशीलता और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करेगी।

Back to top button