ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: खैनी न देने पर दबंग ने ढाबे पर मचाया उत्पात, जमकर की तोड़फोड़, बोला-पहचान लो, इलाके का दादा हूं

चंदौली। खैनी न देने से नाराज दबंग ने अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा स्थित अन्नपूर्णा ढाबा में जमकर तोड़फोड़ और उत्पात मचाया। इस दौरान कर्मचारियों से गालीगलौज किया और धमकी दी कि पहचान लो, इलाके का दादा हूं। सूचना के बाद 112 नंबर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं सोमवार को ढाबा संचालक ने अलीनगर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

 

ढाबा मालिक ने बताया कि महेवा में उनका अन्नपूर्णा ढाबा संचालित होता है। रविवार की रात एक व्यक्ति ढाबे पर पहुंचा। उसने 100 रुपये की नोट देकर खैनी मांगी। ढाबे के कर्मचारियों ने फुटकर राशि न होने की बात कहकर युवक से फुटकर देने की बात कही। इस पर आरोपी भड़क गया। उसने कर्मचारियों के साथ गालीगलौज करते हुए जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान ढाबे में तोड़फोड़ की और काउंटर उलट दिया।

 

ढाबा संचालक के अनुसार आरोपी ने जाते समय कर्मचारियों से कहा कि पहचान लो, इलाके का दादा हूं। मैं इस इलाके का सबसे बड़ा गुंडा हूं। घटना के बाद 112 नंबर पर फोनकर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही। पुलिस सोशल मीडिया में वायरल घटना के वीडियो की भी जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!