चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली फतह के बाद भगवान शिव की शरण में गए केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्र नाथ

वाराणसी/चंदौली। चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट भाजपा लिए चुनौती थी। पंचायत चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवार चुनाव हार गए। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद की सीट के लिए उम्मीदवार की तलाश टेढ़ी खीर साबित होने लगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय के संसदीय क्षेत्र में अध्यक्ष की सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गई। बहरहाल पार्टी के लिए अंत भला तो सब भला। भाजपा के लिए छत्रबली सिंह संकटमोचक बने और जिले की सबसे हाट सीट सत्ता पक्ष के पाले में गई।

यह चुनाव चंदौली सांसद के लिए कितना महत्वपूर्ण था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महीनों से दिल्ली में डेरा डाले केंद्रीय मंत्री मतदान के दौरान जिले में मौजूद रहे और सदस्यों के मुलाकात भी की। बहरहाल जीत दर्ज करने के बाद चंदौली सांसद ने सोमवार को वाराणसी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत नितेश गिरी ने केंद्रीय मंत्री को मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का दर्शन करवाया।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!