fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : लक्ष्मीकांत अग्रहरि फिर बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, राकेश मोदनवाल जिला महामंत्री

चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का 21 वां प्रांतीय त्रिवार्षिक निर्वाचन लखनऊ में हुआ। 29 और 30 जून को आयोजित निर्वाचन में लक्ष्मीकांत अग्रहरि को एक बार फिर संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं राकेश मोदनवाल जिला महामंत्री बनाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रहे।

 

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से आए हुए पदाधिकारियो एवं व्यापारियों ने चुनाव में भाग लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जसवंत बत्रा थे। चन्दौली से जिलाअध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में काफी संख्या मे व्यापारियों ने कार्यक्रम मे भाग लिया। दो दिनों तक चलने वाले व्यापार मंडल के निर्वाचन मे एक बार पुनः बनवारीलाल कंछल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि निर्वाचित हुए। लक्ष्मीकांत अग्रहरि को चंदौली का जिलाध्यक्ष चुना गया। राकेश मोदनवाल जिला महामंत्री बनाए गए। व्यापारी नेता चन्द्रेश्वर जायसवाल को प्रदेश मंत्री, राजकुमार जायसवाल जी प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अशोक केशरी प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया। पदाधिकारियों के चयन के बाद व्यापारियों में खुशी का माहौल है। चुनाव कार्यक्रम में भाग लेने वालों में भगवान दास, गुरदीप सिंह, महमूद आलम, भानु यादव, सतीश गुप्ता, दिलीप जायसवाल, डा. जकारिया, अंकित जायसवाल, संतोष जायसवाल, उमेश गुप्ता, जावेद अख्तर, हनुमान चौरसिया, मुरारी लाल, शिव जायसवाल, विजय और निखिल सेठ आदि रहे।

Back to top button