ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चंदौली की चारों विधानसभा सीटों के बूथों की सूची को निर्वाचन आयोग की मंजूरी, तहसीलों और आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे

चंदौली। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत जनपद की चारों विधानसभा सीटों के मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) की सूची को निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दे दी है। आयोग की ओर से बुधवार को बूथों के सम्भाजन प्रस्तावों और सूची का अनुमोदन किया गया। इसके बाद अब आम नागरिकों के अवलोकन के लिए अनुमोदित सूची उपलब्ध करा दी गई है।

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 25 के तहत निर्वाचन आयोग ने जनपद के सभी चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची को स्वीकृति प्रदान की है। इसमें विधानसभा क्षेत्र 380-मुगलसराय, 381-सकलडीहा, 382-सैयदराजा और 383-चकिया (अनुसूचित जाति) शामिल हैं।

 

उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन से संबंधित अनुमोदित प्रस्ताव और अंतिम सूची आम जनता के निःशुल्क अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दी गई है। नागरिक जिला निर्वाचन कार्यालय के साथ ही जनपद की सभी तहसील कार्यालयों में पहुंचकर सूची देख सकते हैं। इसके अलावा चंदौली जिले की आधिकारिक वेबसाइट chandauli.nic.in के डीईओ (DEO) पोर्टल पर भी इसे उपलब्ध कराया गया है।

 

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मतदाता और अन्य इच्छुक नागरिक अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदेय स्थलों की जानकारी ऑनलाइन या संबंधित कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं। इससे लोगों को अपने क्षेत्र के निर्धारित मतदान केंद्रों की जानकारी हासिल करने में सुविधा होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!