fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : घर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, लाखों का सामान खाक

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के जमुर्खा गांव निवासी श्यानराज गोंड के घर में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आगलगी की घटना में घर में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंचा। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया।

 

शुक्रवार की सुबह बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे। घर के अंदर से धुआं उठता देख बच्चों ने शोर मचाया। जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। चारों तरफ धुआं भर गया। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना 112 पर फोनकर पुलिस को दी।

 

पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गृहस्वामिनी फुलेसरा देवी ने बताया कि छत पर बने करकट नुमा घर में पशुओं के लिए पुआल और चारा रखा था, जिसमें आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब एक कुंतल सरसों, 50 किलो गेहूं, चारपाई और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

 

Back to top button