fbpx
weatherचंदौली

Chandauli Weather : इस बार भीषण गर्मी झेलने को हो जाइए तैयार, अलनिनो का दिखेगा प्रभाव, जानिये क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ

चंदौली, अल निनो, गर्मी
  • प्रशांत महासागर में बन रही अल निनो की स्थिति, अप्रैल से जून तक रहेगा असर तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार, गर्मी करेगी लोगों को बेजार लू व गर्म हवा का भी दिखेगा प्रकोप, 6 से 8 दिन अधिक चलेगी लू
  • प्रशांत महासागर में बन रही अल निनो की स्थिति, अप्रैल से जून तक रहेगा असर
  • तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार, गर्मी करेगी लोगों को बेजार
  • लू व गर्म हवा का भी दिखेगा प्रकोप, 6 से 8 दिन अधिक चलेगी लू

 

चंदौली। मार्च का महीना मई-जून की तरह तपा। तापमान पिछले रिकार्ड ध्वस्त करते हुए 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे इस बार भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अलनिनो का प्रकोप के चलते गर्मी का असर अधिक रहेगा। तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं, लेकिन मानसून सीजन में समय से बारिश शुरू हो जाएगी।

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र के कृषि विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रशांत महासागर में जारी मध्यम एल-निनो परिस्थितियों के प्रभाव से अप्रैल 2024 एवं आगामी ग्रीष्म ऋतु (अप्रैल से जून) के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु (अप्रैल-मई-जून) के दौरान प्रादेशिक स्तर पर जहां उष्ण लहर (लू) की समेकित अवधि उत्तरी तराई इलाकों को छोड़कर अन्य स्थानों पर सामान्य से 2-6 दिन अधिक होने की संभावना है। अप्रैल महीने में उष्ण लहर/हीट वेव की आवृत्ति मुख्यतया पूर्वांचल एवं बुन्देलखण्ड क्षेत्र में सामान्य से 1-2 दिन अधिक होने एवं अन्य क्षेत्रों में सामान्य रहने की संभावना है| वहीं अप्रैल 2024 के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर औसत वर्षा सामान्य से अधिक जबकि अन्य स्थानों पर यह सामान्य से कम होने की संभावना है।

Back to top button