fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने निकाली भगवा चेतना रैली, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, यह 2024 के लिए मिशन की शुरूआत

चंदौली। राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी का भव्य रोड शो पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में निकाला गया। रोड शो दामोदारदास पोखरा से शुरू होकर सपा कार्यालय तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनीष तिवारी का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। संगठन सामाजिक सौहार्द बनाने के लिए प्रयासरत है। भगवा चेतना रैली सभी पदाधिकारियों की मदद से सफल रही। हम प्रार्थना करते हैं तो कहते हैं कि संपूर्ण विश्व का कल्याण हो। सनातन धर्मावलंबियों में चेतना पैदा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। काशी धर्मस्थली से 2024 के मिशन की शुरूआत की गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत सिंह भृगवंशी व जिला सचिव विनीत पांडे आदि रहे।

 

Back to top button