fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : डा. संत कुमार त्रिपाठी की पुस्तक तुम्हें जाना कहा है प्रकाशित, जीवन के रहस्यों को उजागर करती है यह किताब

चंदौली। सकलडीहा पीजी कालेज के पूर्व प्राध्यापक डा. संत कमार त्रिपाठी की पुस्तक तुम्हें जाना कहां है का प्रकाशन सर्व भाषा ट्रस्ट नई दिल्ली की ओर से किया गया है। इससे लेखक समेत उनके शुभचिंतकों व जानने वालों में खुशी का माहौल व्याप्त है। उन्होंने अपनी पुस्तक के बारे में जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि लोगों को यहा पता नहीं होता कि उन्हें जीवन में जाना कहां है। गर्भ में भी अंधेरा और कब्र में भी अंधेरा। लोगों को जीवन की राह पता नहीं होती है। यह पुस्तक इसी विषय पर आधारित है। पुस्तक के प्रकाशन के बाद लेखक को बधाई देने वालों में डॉक्टर प्रमोद पांडेय, प्रेमशंकर तिवारी, विजय पांडेय, रानू, अवनीश सिंह और अजीत पाठक शामिल रहे।

Back to top button