fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : कानून हाथ में ले रहे चंदौली के युवा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर, ढूंढ रही पुलिस

चंदौली। मनबढ़ युवकों ने युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची है। कानून व्यवस्था को सीधे तौर पर चुनौती देने वाले इन युवाओं को पुलिस ढूंढ रही है। मामला बबुरी थाने के सिरसी गांव का बताया जा रहा है।

 

कौशिक कुमार बिंदवंशी नाम की फेसबुक आईडी से एक वीडियो स्टेटस लगाया गया है। इसमें मनबढ़ युवक मारपीट करते दिख रहे हैं। युवाओं ने इसे स्टेटस लगाया है। युवाओं ने मारपीट का वीडियो सरेआम सोशल मीडिया में शेयर कर कानून व्यवस्था को सीधे तौर पर चुनौती दी है। पहले तो पुलिस सुस्त बनी रही। हालांकि बाद में महकमा हरकत में आ गया। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बबुरी थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!