fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : वाराणसी में पत्थर उतारते समय दबकर चंदौली के मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। वाराणसी के बड़ागांव थाना के अहरक गांव में रविवार को पत्थर उतारते समय उसके नीचे दबकर चंदौली निवासी मजदूर की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पत्थर हटवाकर शव को कब्जे में लिया। वहीं घटना की सूचना परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

गांव में ट्रक से पत्थर आया था। मजदूर उसे उतार रहे थे। उसी दौरान चंदौली के चकिया कोतवाली के पचवनियां गांव निवासी मजदूर रामबरत (48 वर्ष) पत्थर के नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद साथी मजदूर डर के मारे भाग गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बड़ागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पत्थर हटवाकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

Back to top button