fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : गाली देते हैं बरहनी ब्लाक प्रमुख पति महेंद्र सिंह, रोजगार सेवकों ने खोल दिया मोर्चा

चंदौली। बरहनी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह के खिलाफ रोजगार सेवकों ने मोर्चा खोल दिया है। रोजगार सेवकों ने प्रमुख प्रतिनिधि के खिलाफ धरना दिया। आरोप लगाया कि फर्जी बिल पेमेंट न करने पर गालीगलौज करते हैं। वहीं गलत काम करने के लिए दबाव बनाया जाता है। बीडीओ राजेश नायक ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

रोजगार सेवक मोतीलाल मौर्या ने कहा कि जाब कार्ड रजिस्टर मेंटेन करके बनाया जाता है, लेकिन जल्दीबाजी में करने को कहा जाता है। रामानंद ने कहा कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि की ओर से गालीगलौज की गई। आरोप लगाया प्रमुख प्रतिनिधि के ठेकेदार आए और जबरन काम करा रहे थे। मैनें कहा कि मुझे नहीं करने आता है, फिर उन्होंने प्रमुख प्रतिनिधि को फोन लगाकर पकड़ा दिया। प्रमुख प्रतिनिधि ने फोन पर गालीगलौज किया। रोजगार सेवकों के ब्लाक अध्यक्ष संपूर्णानंद उपाध्याय ने कहा कि फर्जी काम कराया जाता है। नहीं करने पर गाली-अपशब्द बोला जाता है। आरोप लगाया कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के साथ ऐसा करते हैं। बीडीओ राजेश नायक ने कहा कि रोजगार सेवकों ने आरोप लगाए हैं। उसकी जांच कराकर देखा जाएगा कि क्या सही है और क्या गलत है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Back to top button