fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

chandauli news: विवाद के बाद मायके रहने लगी पत्नी, व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी, परिवार में मचा कोहराम

चंदौली। बबुरी (Baburi) कस्बा में गुरुवार की शाम 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी आपसी विवाद के बाद पिछले तीन वर्षों से बच्चों के साथ मायके में रह रही है।

बबुरी कस्बा निवासी 45 वर्षीय अशोक सिंह का शव आवास पर रोशनदान में रस्सी के सहारे लटकता मिला। परिजनों ने देखा तो सन्न रह गए। पुलिस को सूचना दी गई। बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मृतक शराब का आदी था। इसी के चलते पत्नी से विवाद होता रहता था। विगत दो-तीन वर्ष पूर्व पत्नी तीन बच्चों को लेकर मायके चली गई तब से वहीं रह रही थी। परिजन घटना से काफी आहत हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!