fbpx
चंदौलीदेश भक्ति

चंदौली में स्वतंत्रता सप्ताह की हुई शुरूआत, डीएम ने हर-घर तिरंगा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

चंदौली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हर घर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने गुरुवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में इसका शुभारंभ किया। उन्होंने इसके उद्देश्य व महत्व के बारे में बताया। साथ ही इसको सफल बनाने की अपील की।

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के वीर सपूतों व शहीदों की ओर से देश के प्रति दिए गए कुर्बानियों से जन जन को प्रेरणा लेने की जरूरत है। इसके लिए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह व दिनांक 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ हो रहा है। कहा कि जिले में विविध प्रकार के देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह व हर घर तिरंगा कार्यक्रम को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाएं। अपने घरों पर सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज लगाएं। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में डीएम ने छात्र छात्राओं को तिरंगा वितरण किया। विद्यालय की छात्राओं ने मानव श्रृंखला का आयोजन भी किया। सूचना व जनसंपर्क विभाग के पंजीकृत कलाकार श्रीराम यादव ने भावपूर्ण देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किया। मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button