ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: 5 बाइक संग गैंग के 3 अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

आर्थिक लाभ के लिए चोरी के वाहनों को बिहार प्रान्त ले जाकर औने-पौने दामों में बेचते थे ऑटो लिफ्टर

चंदौली। मुगलसराय पुलिस टीम की ओर से अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुढे खुर्द के समीप से 5 बाइक संग तीन अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए ऑटो लिफ्टरों में लोटन पाल उर्फ विजय पाल निवासी बाग वरियार सेनपुरा थाना चेतगंज वाराणसी , सचिन जायसवाल निवासी सेनपुरा थाना चेतगंज वाराणसी ,ऋतिक जायसवाल निवासी जलाली पुरा थाना जैतपुरा वाराणसी के निवासी बताए गए हैं। इनके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में ई-चालान एप से जांच की गयी, जिसमें कई वाहन विभिन्न जनपदों से चोरी होना पाया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा – 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगलसराय में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

पुछ-ताछ के दौरान सभी ने बताया की हम लोग पिछले काफी समय से अपने साथियो के साथ मिलकर मोटर साइकिल चोरी करने का काम करते है। हम लोग वाराणसी, चन्दौली, गाजीपुर तथा आसपास के जनपदों में घूम-घूमकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन, घाट, बाजार, अस्पताल तथा सुनसान पार्किंग स्थलों से मोटर साइकिल चोरी करते थे। चोरी करने के बाद मोटर साइकिलों को कुछ दिन अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखते थे तथा जब पांच-छः मोटर साइकिल इकट्ठा हो जाती थीं तब उन्हें बिहार ले जाकर कम दामों में बेच देते थे।

 

9 मई को मैं(लोटन पाल) अपने साथी सचिन जायसवाल व ऋतिक जायसवाल के साथ ग्राम कुढेखुर्द के पास तालाब किनारे पांच चोरी की मोटर साइकिल लेकर खड़ा था। हमारे अन्य साथी बाबू पुत्र पप्पू राजभर निवासी बाग बरियारपुर थाना चेतगंज वाराणसी तथा शुभम पाल पुत्र गोपाल पाल निवासी बाग बरियारपुर थाना चेतगंज वाराणसी किसी चार पहिया मैजिक वाहन की व्यवस्था करने गये थे ताकि हम लोग इन मोटर साइकिलों को वाहन में लादकर बिहार ले जाकर बेच सकें। उसी दौरान पुलिस टीम द्वारा हम लोगों को पकड़ लिया गया। लोटन पाल उर्फ विजय पाल पुत्र हीरालाल पाल निवासी मकान नंबर c-6/81 बाग वरियार सेनपुरा थाना चेतगंज वाराणसी उम्र 28 वर्ष कब्जे से तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। पूछने पर लोटन ने बताया की मैंने वह तमंचा अपनी सुरक्षा तथा लोगों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से रखा था ताकि चोरी करते समय कोई विरोध करे तो उसे भय दिखाकर भाग सकूँ। मेरे पास से जो तीन एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं वे भी चोरी के हैं। हम लोग भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों की जेब से मोबाइल चोरी कर लेते थे तथा बाद में उन्हें बेच देते थे। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह अजय कुमार प्रभारी चौकी जलीलपुर अभिषेक दुबे आदि।

Back to top button
error: Content is protected !!