ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 4 आरोपितों पर मुकदमा, गिरफ्तार

चंदौली। निदेशालय भूतत्व व खनिकर्म लखनऊ की ओर से गठित प्रर्वतन दल के अधिकारी डा योगेन्द्र भदौरिया सहायक भू-वैज्ञानिक अनुराग वर्मा और खनन निरीक्षक सिद्धार्थ पाण्डेय की टीम ने शनिवार को अवैध खनिज की जांच की। जांच के दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

 

जांच टीम की ओर से बिना नम्बर प्लेट लगे दो ट्रेलर को रोका गया तो ट्रेलर स्वामी सुमित सोनकर निवासी ग्राम सेमरा थाना मुगलसराय व चालक सुरेश बिंद निवासी दोहरी थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर अंकित गौतम निवासी सिधवन थाना रामपुर जनपद जौनपुर , रवि कुमार निवासी नयेपुर भगेरी थाना रामपुर जौनपुर की ओर से सरकारी कार्य में बाधा पहुचाते हुए ट्रेलर को सीज करने से रोका गया।
सूचना प्राप्त होने पर थाना स्थानीय पुलिस की ओर से मौके पर पहुंच कर दोनों ट्रेलर को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और खनन निरीक्षक सिद्धार्थ पाण्डेय की तहरीर पर धारा 4/21 खान व खनिज अधिनियम 1957 व 3/5 लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व 221 BNS में अभियोग पंजीकृत कर वाहन स्वामी व चालक खलासी समेत 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

सीज किए वाहनों का विवरण
1-चेचिस नम्बर-MBIXEVLDINPJR8932 जाचोंपरान्त वाहन संख्या- UP67AT7963
2-चेचिस नम्बर-MAT828053PAJ10698 जाचोंपरान्त वाहन संख्या-UP67BT8847

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, गोपाल तिवारी कौशलेश मिश्र रोबिन सिंह आदि।

Back to top button
error: Content is protected !!