fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : व्यापारियों ने कोल मंडी में चोरियों का उठाया मुद्दा, एसपी ने सुरक्षा व सहयोग की दी गारंटी

चंदौली। पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों व अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने चंदासी कोल मंडी में आएदिन चोरियों समेत अन्य मुद्दे उठाए। एसपी अंकुर अग्रवाल ने व्यापारियों को सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा उपकरण लगवाने की अपील की। ताकि घटनाओं के बाद पुलिस को सुराग हाथ लग सके।

 

व्यापारियों ने कहा कि हम इस उम्मीद से आते हैं कि व्यापारियों की सुरक्षा व हितों को लेकर सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए। प्रदेश मंत्री/जिला महामंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कोल मंडी में चोरी का मुद्दा उठाया। कहा कि मंडी में चोरो की सक्रियता काफी बढ़ गई है। आएदिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इससे व्यापारी परेशान हैं। इस पर अंकुश लगना बहुत जरूरी है। एसपी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने मातहतों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बैठक में एएसपी विनय कुमार सिंह, सुखराम भारती के साथ जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी, व्यापारी राकेश मोदनवाल, अशोक केशरी, अवतार सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, राकेश शर्मा, इन्द्रपाल सिंह, भानु यादव, महमूद आलम, तस्लीम, अंकित जायसवाल, अमित वर्मा,  बबलू सेठ, विकास जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!