ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मासूम के गले में फंस गया काजू, गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव में चार वर्षीय मासूम के गले में काजू फंसने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

 

पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार के भाई संदीप कुमार के चार वर्षीय पुत्र के गले की हड्डी में चोट लगी थी। डॉक्टरों ने उसे काजू, बादाम पीसकर खिलाने के लिए कहा था। रविवार को बालक काजू को ऐसे ही निगल गया। काजू जाकर गले में फंस गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।

 

परिजन आननफानन में बालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!