ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: मृतकों के नाम पर राशन वितरण का आरोप, एसडीएम से निष्पक्ष जांच की मांग

चंदौली। चहनिया क्षेत्र के नदेसर गांव निवासी बुल्लू यादव ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम कुंदन राज कपूर को शिकायती पत्र सौंपकर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पिछले तीन वर्षों से कोटेदार पूर्ति विभाग की मिलीभगत से मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन उठा रहा है।

शिकायत के अनुसार, गांव की शकुंतला और सहदेई की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो चुकी है, लेकिन उनके नाम राशन कार्ड से नहीं हटाए गए। आरोप है कि 16 जून को दोनों के कार्डों में नए सदस्यों के नाम जोड़कर यूनिट बढ़ा दी गई, जिससे प्रत्येक कार्ड में छह-छह यूनिट दर्ज हो गईं।

बुल्लू यादव ने यह भी आरोप लगाया कि आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद कोटेदार को अंत्योदय कार्ड सहित तीन पात्र गृहस्थी कार्ड आवंटित हैं, जिनसे वह हर माह करीब 120 किलोग्राम खाद्यान्न प्राप्त करता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच के दौरान पहुंची पूर्ति निरीक्षक ने कार्रवाई के बजाय उन्हें ही धमकाया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ।

Back to top button
error: Content is protected !!