ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय का जन्मदिन, राजनीतिक योगदान को सराहा

चंदौली। पूर्व सांसद और पूर्व भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय का जन्मदिन इस वर्ष भी पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। मैक्सवेल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जगदीशसराय में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के साथ बड़ी संख्या में छात्रों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मैक्सवेल ग्रुप के निदेशक और बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. के एन पांडेय ने मुख्य भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के सामाजिक और राजनीतिक योगदान की प्रशंसा की गई। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व और देश के प्रति उनकी सेवा को याद करते हुए उन्हें एक सशक्त और दूरदर्शी नेता बताया। साथ ही, छात्रों ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। कॉलेज की प्रिंसिपल आर. प्रमिला के साथ छात्र-छात्राओं ने भी डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के योगदान को सराहा और उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सर्वेश कुशवाहा, जितेन्द्र पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय, कैलाश तिवारी, प्रमोद तिवारी, संजय पांडेय, राजू पाठक, राम सिंह, कुंजबिहारी पांडेय, एसएन पांडेय और उदयभान पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

 

भाजपा के चहनियां मंडल में भी डा. पांडेय का जन्मदिन मनाया गया। मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, आनंद सिंह, जयशंकर जायसवाल, गोपाल गुप्ता, शिवलाल जायसवाल, श्याम सुंदर मौर्य, अमन सिंह, मुस्ताक अहमद, रामदयाल साहनी, मनोहर सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, बंशीधर निषाद, अभिषेक मिश्रा, प्रिंस पांडेय, लाल बहादुर सिंह, चंद्रभान मौर्य, पप्पू यादव, धनंजय विश्वकर्मा, गुड्डू गिरी, संतोष विश्वकर्मा, जसवंत मौर्य और मनोज पांडेय आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!