क्राइमराज्य/जिला

Chandauli News: गर्लफ्रेंड के चक्कर में हुआ विवाद, युवक ने साथियों के साथ मिलकर दूसरे युवक पर किया जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

 

चंदौली। मुगलसराय में शाहकुटी निवासी युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक ही लड़की से दो युवक बात करने लगे थे यही विवाद का कारण बना।

पुलिस के अनुसार विगत दो मई की रात मुगलसराय स्थित जीटीआर ब्रिज के पास श्रवण जायसवाल नामक युवक पर 3–4 लोगों ने पूर्व नियोजित तरीके से धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय पुलिस ने तत्काल वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस कॉलोनी पानी टंकी के पास से दो नामजद अभियुक्तों रवि जायसवाल 23 वर्ष निवासी शाहकुटी, मुगलसराय और निखिल कुमार गुप्ता 20 वर्ष निवासी महेसुआ नई बाजार थाना सकलडीहा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घायल युवक श्रवण, निखिल की गर्लफ्रेंड से बातचीत करता था, जिससे दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला करने की योजना बनाई और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिवपूजन बिंद और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!