ख़बरेंचंदौली

Chandauli News” चंदौली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, काफी दिनों से तलाश रही थी पुलिस

चंदौली। चकिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गो-तस्करी से जुड़े मामले में वांछित 50,000 रुपये के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र लालबहादुर राजभर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हीरापुर (गोरही), थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर का निवासी है, जबकि वर्तमान में मिल्कीपुर, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-179/2025 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।

 

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 10 फरवरी 2026 को आरोपी की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद से चकिया थाना पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी। 5 मई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम अमरा दक्षिणी क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को ग्राम अमरा दक्षिणी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के साथ उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय (चौकी प्रभारी सैदूपुर), उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा (चौकी प्रभारी शिकारगंज), हेड कांस्टेबल सूरज कुमार, कांस्टेबल हरिओम पाल और कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!