fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : स्कूल के पास तालाब के बाहर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

चंदौली। शिकारगंज क्षेत्र के फिरोजपुर गांव स्थित विद्यालय के समीप स्थित तालाब के बाहर बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तालाब के पास पहुंचे ग्रामीणों का शोरगुल सुनकर मगरमच्छ पानी में भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी अश्विनी चौबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम तालाब में जाल डालकर मगरमच्छ पकड़ने में जुटी रही।

 

ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे पोखरे के बाहर मगरमच्छ दिखाई दिया। ग्रामीणों को कई दिनों से मगरमच्छ दिख रहा है। पास के ही प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी उसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। शिक्षकों और छात्रों में भी मगरमच्छ को लेकर दहशत व्याप्त है। तालाब के बगल में ही गोआश्रम स्थल भी बना हुआ है। इससे मगरमच्छ पशुओं को कभी भी शिकार बना सकता है। इसको लेकर ग्रामीण भी चिंतित हैं।

Back to top button