
चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या 15 जून को जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान आधी आबादी की समस्याएं व शिकायतें सुनेंगी। साथ ही इसका निस्तारण भी कराएंगी। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों व कानूनी सुरक्षा दिलाने को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
आयोग की सदस्य 15 जून की सुबह मुख्यालय पहुंचेंगी। लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में पीड़िताओं की समस्याएं सुनेंगी। इस दौरान जिला प्रोबेशन, महिला व बाल कल्याण, पुलिस, समाज कल्याण समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आयोग की सदस्य महिलाओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराएंगी। साथ ही मिशन शक्ति अभियान समेत महिलाओं के हित में संचालित अन्य योजनाओं के बारे में भी आधी आबादी को जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों ने अधिक से अधिक महिलाओं से जनसुनवाई में उपस्थित होकर समस्याएं रखने की अपील की है। ताकि उन्हें न्याय दिलाया जा सके।