fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : राजपथ रेंज में रोपे गए 100 से अधिक एकल प्रजाति के आम के पौधे, लगाए गए ट्री गार्ड, होगी देखभाल

तरुण भार्गव 

चंदौली। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर चकिया राजपथ रेंज के सिकंदरपुर कंचनपुर मार्ग पर एकल प्रजाति के 100 से अधिक आम के पौधे रोपे गए। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं। वहीं वन विभाग पौधों की सिंचाई व देखभाल की व्यवस्था करेगा।

 

उपवन क्षेत्र अधिकारी आनंद दुबे की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। सड़क के दोनों तरफ बने हुए ट्री गार्ड में आम के एकल प्रजाति के 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पूर्व चंदौली जनपद में 58 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया था। वन क्षेत्र के साथ ही गांवों में भी पौधे लगवाए गए। शासन-प्रशासन हरियाली व पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण की कवायद में जुटा है। हालांकि, पौधों की देखभाल व सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में रोपे जाने वाले पौधे सूख जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!