fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : मुगलसराय में पान विक्रेता को गोली मारने के आरोपित गुड्डू पाठक ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, अफसरों ने साधी चुप्पी

चंदौली। मुगलसराय में विवाद के बाद पान विक्रेता को गोली मारने के आरोपित गुड्डू पाठक ने शनिवार की दोपहर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस के बढ़ते दबाव और इनाम राशि बढ़ाए जाने की सूचना के बाद उसने यह फैसला लिया। हालांकि, पुलिस अभी तक इसको लेकर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रही।

 

मुगलसराय में 14 जून की रात पान विक्रेता से गोधना निवासी गुड्डू पाठक का विवाद हो गया। लोगों की मानें तो पान विक्रेता के परिवार के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद गुड्डू ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली पान विक्रेता जगदीश चौरसिया के पेट में लग गई। इससे घायल हो गए। इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। उसके शरणदाताओं को पकड़कर जेल भेजने के साथ ही एसपी ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। दबाव बढ़ने के बाद गुड्डू ने शनिवार की दोपहर मुगलसराय कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने आरोपित के सरेंडर व गिरफ्तारी के संकेत दिए, लेकिन स्पष्ट तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!